सीएम योगी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा सहित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए एक वर्ष पहले 500 साल बाद 22 जनवरी 2024 को पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज उसकी दूसरी कड़ी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।
अयोध्या ; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर अयोध्या पहुंचे और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया यहां उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन-पूजन किया राम मंदिर से निकलकर मुख्यमंत्री योगी ने सरयू तट, पुष्प वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण किया इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया राम दरबार की स्थापना राम मंदिर के प्रथम तल पर की गई है। रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। एक वर्ष पहले 500 साल बाद 22 जनवरी 2024 को पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज उसकी दूसरी कड़ी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। इसके लिए मैं अयोध्यावासियों को हृदय से बधाई देता हूं।