ऐसे राजनीतिज्ञ थे कल्याण सिंह ! पहले भाजपा पार्टी जनसंघ के नाम जानी जाती थी तथा जनसंघ उद्योगपतियों तथा ब्राह्मण लोगों की पार्टी मानी जाती थी जनसंघ को आम जनता की पार्टी बनाने में कल्याण सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा !
लख़नऊ : अनिल मेहता” ! उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री,तथा,हिमांचल,राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ही भाजपा के एेसे नेता थे जिन्होने मुख्यमन्त्री पद छोड़ना स्वीकार किया परन्तु अपने सिद्धांतो को छोड़ना स्वीकार नहीं किया ! 6 दिसम्बर 1992 को जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई थी उस समय कल्याण सिंह उ०प्र० के मुख्यमन्त्री थे ! कल्याण सिंह की जगह कोई दूसरा मुख्यमन्त्री होता तो बाबरी मस्जिद गिराने का दोष कारसेवकों के मत्थे मढ़ कर अपना मुख्यमन्त्री पद बचाने का प्रयास करता ! परन्तु कल्याण सिंह ने ऐसा नहीं किया वरन पूरी जिम्मेदारी अपने उपर लेते हुये मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया ! ऐसे राजनीतिज्ञ थे कल्याण सिंह ! पहले भाजपा पार्टी जनसंघ के नाम जानी जाती थी तथा जनसंघ उद्योगपतियों तथा ब्राह्मण लोगों की पार्टी मानी जाती थी जनसंघ को आम जनता की पार्टी बनाने में कल्याण सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा ! कल्याण सिंह उस समय भी भाजपा के साथ खड़े रहे जब भाजपा का बहुत ही कम जनाधार था ! कल्याण सिंह भाजपा के संस्थापकों में से एक थे ! विचारों के मतभेद के अलावा कल्याण सिंह विरोधी राजनीतिक दलों में भी लोकप्रिय थे ! ऐसे राजनेता को अंतिम सलाम !