टीवी शो सोनपरी बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर शो रहा था। शो के किरदार फ्रूटी और उसकी सोनी आंटी का तो लगभग हर बच्चा फैन था लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अब क्या कर रही हैं?
नई दिल्ली, साल 2000 में शुरू हुआ स्टार प्लस का सिटकॉम शो सोनपरी टीवी का बेहद पॉपुलर शो रहा था। सोनपरी का हर एक किरदार बच्चों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ। शो के लीड कैरेक्टर फ्रूटी और उसकी जादूगर आंटी सोनपरी थे। दोनों की बॉन्डिंग और प्यार भरी दोस्ती दर्शकों को काफी पसंद आई थी। लगभग चार सालों तक टीवी पर अच्छा चलने के बाद सोनपरी साल 2004 में बंद हो गया, लेकिन क्या आप जानते सालों बाद अब शो की सोनपरी क्या कर रही हैं और अब वो कैसी दिखती हैं। आइए हम आपको बताते हैं उनके बारे में…

बचपन के दोस्त संग रचाई शादीमृणाल कुलकर्णी ने अपने करियर के पीक पर होते हुए भी एक्टिंग छोड़ दी और 1990 में अपने बचपन के दोस्त रुचिर कुलकर्णी संग शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है विराजस, जो मराठी एक्टर है। सीरियल और फिल्मों में काम करने के बाद मृणाल ने एक्टिंग छोड़ दी और अब वह मराठी फिल्मों का निर्देशन करती हैं।


