मेरी माटी मेरा देश अभियान के चलते विकासखण्ड हसनगंज की ग्राम पंचायतो से इकट्ठा की गई मिट्टी।

ग्राम प्रधान विजय रावत ने बताया की मेरी माटी मेरा देश अभियान का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला।

आवाज –ए–लखनऊ ~ संवाददाता- महेन्द्र कुमार
हसनगंज (उन्नाव ) ब्लाक क्षेत्र के गाँव लालपुर पंचायत भवन के पास से मेरी माटी मेरा देश अभियान में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा पंचायत सहायक आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जानकारी के अनुसार लालपुर टिकवामऊ में घर घर जाकर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचायत भवन के पास से मेरी माटी मेरा देश अभियान की सुरुवात की गयी जिसमें गांव के मौजुदा ग्राम प्रधान विजय रावत तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला व पंचायत मित्र कुलदीप कुमार व पंचायत सहायको के साथ दो सैकड़ा ग्रामीणों ने बैंड बाजा तथा डिजे के साथ में ब्लाक परिसर पहुंचकर मेरी माटी देश अभियान पुर्ण किया जिसमें ग्रामवासियों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली।
ग्राम प्रधान विजय रावत ने बताया की मेरी माटी मेरा देश अभियान का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है ये मेरे लिए एक वरदान है वही क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला ने बताया की पुरे देश में ये जो अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चलाया है उसके लिए मै बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *