लखनऊ में होटल व्यवसाय के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोप है कि दोनों ने पहले साथ मिलकर एक फर्म बनाई और फिर लोगों से 63 लाख रुपये का निवेश कराया था और फर्म बंद कर दी थी।
लखनऊ। होटल व्यवसाय में मुनाफा देने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला को विभूतिखंड पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पति को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोप है कि दोनों ने पहले साथ मिलकर एक फर्म बनाई और फिर लोगों से 63 लाख रुपये का निवेश कराया था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक छाया विशेषखंड गोमतीनगर की रहने वाली है। छाया और कमलेश ने पहले अवध इंफ्रा के नाम से फर्म बनाई थी। छाया फर्म की सहनिदेशक थी। दोनों ने कई लोगों को गोसाईगंज अहिमामऊ में होटल निर्माण का झांसा दिया। होटल व्यवसाय में उनसे 63 लाख रुपये का निवेश कराया।


