सेट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ था बड़ा हादसा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक चैट शो में शामिल हुईं इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का एक किस्सा बताया उन्होंने खुलासा किया कि कैसे एक फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान उनकी आईब्रो कट गई थी और वह वापस सेट पर जाने से डर रही थीं।

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। एक वक्त था, जब वह बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जादू चला रही थीं और फिर उनके करियर में कुछ मुश्किलें आईं जिसने उन्हें सीधे हॉलीवुड पहुंचा दिया टीवी शोज, वेब सीरीज और मूवीज करने के बाद अब वह करीब 4 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। भारतीय फिल्म करने से पहले जल्द ही प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रमोशन के बीच एक्ट्रेस अपने को-स्टार जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ जिमी फॉलन के चैट शो द टुनाइट शो में पहुंचीं इस शो में प्रियंका चोपड़ा ने हेड्स ऑफ स्टेट से जुड़ा एक भयानक किस्सा बताया उन्होंने रिवील किया कि कैसे शूटिंग के वक्त उन्हें इतनी बुरी तरह चोट लगी कि आईब्रो ही कट गई थी। जिमी फॉलन संग बातचीत में देसी गर्ल ने कहा, “कैमरे में मैट बॉक्स था और मुझे फर्श पर लुढ़क कर गिरना था और बारिश हो रही थी। कैमरे को मेरे करीब आना था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *