मथुरा-वृंदावन रेल लाइन बंद होने पर स्थानीय लोगों ने हेमा मालिनी के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ये डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक रेल लाइन है। इसे कुछ लोगों के बहकावे में आकर रद्द करवा दिया गया इससे वृंदावन की एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान मिटा दी गई
मथुरा ; रेलवे मंत्रालय द्वारा मथुरा-वृंदावन मीटर गेज रेल लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने की योजना रद्द करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। रेल हटाने को लेकर रविवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेल लाइन की बहाली की मांग की प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यह डेढ़ सौ साल पुरानी ऐतिहासिक रेल लाइन है, जिसे कुछ लोगों के बहकावे में आकर रद्द करवा दिया गया उनका आरोप है कि इस फैसले से वृंदावन की एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान मिटा दी गई है।
रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने रंगनाथ मंदिर के सिंह द्वार से नगर निगम चौराहा तक पैदल मार्च निकाला उनके हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिन पर रेल लाइन बहाली की मांगें लिखी थीं। लोगों ने रेलवे स्टेशन पर दोबारा रिजर्वेशन काउंटर और रेल सेवा शुरू करने की मांग की वृंदावन के संत मधु मंगल शरण ने कहा कि रेल मंत्रालय ने जो किया है वो ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *