अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में सिर्फ सेटलमेंट पॉलिसी चल रही है। व्यापारियों के लिए आपातकाल जैसे हालात सरकार सिर्फ बिचौलियों का प्रॉफिट बढ़ाने के लिए काम कर रही
लखनऊ ; सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में व्यापारियों के लिए आपातकाल जैसे हालात, सरकार बिचौलियों का प्रॉफिट बढ़ाने के लिए काम कर रही बिचौलिए मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मुनाफा कमा रहे और व्यापारियों की हालत ठीक नहीं, भाजपा की चंदा पॉलिसी के तहत व्यापारियों से नजराना वसूला जा रहा अखिलेश यादव रविवार दोपहर लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए एडवांस कमीशन की मांग हो रही है

जिस तरह टैक्स सिस्टम लगाया गया उससे व्यापारियों से ठगी की जा रही व्यापारियों को झूठे जीएसटी नोटिस भेजे जा रहे भाजपा में सिर्फ सेटलमेंट पॉलिसी चल रही है जो भी व्यापारी आवाज उठाएगा उसके खिलाफ इतनी छापेमारी की जाएगी कि वह बर्बाद हो जाएगा सपा के लोग व्यापारियों की अधिकारियों से रक्षा के लिए काम करेंगे 2027 के विधानसभा चुनाव में व्यापारी सपा के लोगों का साथ देंगे।

