लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मवेशी से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल।

घायल अवस्था में मनोज को सड़क पर पड़ा देख वहां से गुजर रहे समाजसेवी मिलन पांडेय और आनंद पंडित ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया ।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार

हसनगंज (उन्नाव) – लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सेमरा गांव के पास गुरुवार को सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नंगा खेड़ा बारी थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार अपनी मोटरसाइकिल से हसनगंज से मियागंज की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया।

मवेशी से टकराने के बाद मनोज की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में मनोज को सड़क पर पड़ा देख वहां से गुजर रहे समाजसेवी मिलन पांडेय और आनंद पंडित ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। समाजसेवियों की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिल सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर आवारा मवेशियों की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *