सीएम योगी बोले- ऐसे दुश्मनों से सतर्क रहें,राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हुआ

श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर निकाली जा रही संदेश यात्रा का सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया यह यात्रा लखनऊ से शुरू होकर दिल्ली में समाप्त होगी इस मौके पर सीएम ने धर्मांतरण के आरोपी छांगुर पर कहा कि राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हुआ आप लोग ऐसे दुश्मनों से सतर्क रहें।

 

लखनऊ ; श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर निकाली जा रही संदेश यात्रा का सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। यह यात्रा लखनऊ से शुरू होकर दिल्ली में समाप्त होगी इस मौके पर सीएम ने धर्मांतरण के आरोपी छांगुर पर कहा कि राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हुआ आप लोग ऐसे दुश्मनों से सतर्क रहें श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व पर लखनऊ से दिल्ली तक संदेश यात्रा का शनिवार को शुभारंभ हुआ सुबह गुरुद्वारा नाका हिंडोला से निकली यात्रा मुख्यमंत्री आवास तक पहुंची यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया सीएम ने यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया इस मौके पर शबद कीर्तन एवं कथा विचार के बाद गुरु लंगर वितरित किया गया

यात्रा लखनऊ से प्रारंभ होकर कानपुर, इटावा, आगरा होते हुए दिल्ली के चांदनी चौक, शीशगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त होगी इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण पर कहा कि हमने बलरामपुर मामले में जांच शुरू की है। जांच में सामने आया कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने धर्मांतरण के लिए दरें तय कर रखी थीं उसे विदेशी फंडिंग मिल रही थी। उसके 40 बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पाया गया सीएम ने आगे कहा कि देश का स्वरूप बदलने की कोशिश हुई भय और लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। हम राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश कर रहे हैं। ऐसे दुश्मनों को नाकाम करना है। आप लोग भी ऐसे लोगों से सजग रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *