बेटे महबूब को दुनिया का सबसे अमीर बनाना चाहता था ; छांगुर बाबा

अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को लेकर दो नए खुलासे हुए बाबा अपने बेटे को दुनिया का सबसे अमीर बनाना चाहता था। इसके अलावा उसने भतीजे को भी जिम्मेदारी सौंपी थी।अवैध धर्मांतरण के मामले में छांगुर पर कार्रवाई की आंच मधुपुर स्थित चांद औलिया शाह बाबा की मजार पर होने वाले सालाना उर्स पर भी पड़ गई है।

 

लखनऊ ; अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के खिलाफ जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब दो और नए खुलासे हुए हैं। हिंदू युवतियों को फंसाने के लिए छांगुर ने आजमगढ़ में अपने भतीजे सबरोज को उतारा था। सबरोज ने चार लोगों की टीम भी बनाई इसके अलावा औरैया में मेराज नामक युवक को जिम्मेदारी दी मेराज ने रुद्र बनकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक शोषण कर वीडियो भी बना लिया इसी तरह अन्य लोगों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। नोएडा और हरियाणा में भी छांगुर की टीम सक्रिय थी। एटीएस की निगाह जब युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने की मुहिम पर पड़ी तो मुश्किलें बढ़ने लगीं। एटीएस इन मामलों की भी छानबीन कर रही है। वहीं, छांगुर अपने इकलौते बेटे महबूब को दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनाने का ख्वाब देख रहा था।

धर्मांतरण से कमाई करने के साथ ही वह प्रापर्टी और अन्य कार्य करने की जमीन तैयार रहा था। वह बेटे को अरबपति बनाने के साथ ही टीम का मुखिया बनाना चाहता था। इसके लिए उसने कई लोगों से हाथ मिलाया नागपुर के एक प्रभावशाली व्यक्ति से हाथ मिलाने के पीछे उसकी मंशा बेटे को आगे बढ़ाने की थी। फिलहाल अब उसका बेटा लखनऊ जेल में बंद है। यह बात भी सामने आई है कि छांगुर पूरे देश में मुस्लिम आबादी बढ़ाने के मिशन पर काम कर रहा था एटीएस ने भी छांगुर के तीन हजार अनुयायी होने के तथ्य को एफआईआर में शामिल किया छांगुर की शिकायत करने वाले अरविंद ने तो हिंदू युवतियों को प्रभावित करने के साथ ही उनके साथ निकाह करने की पूरी दास्तां एसटीएफ को बताई थी।

Changur baba Two new reveal Changur Baba wanted to make his son richest man in world
एसटीएफ की ओर से ही एटीएस को मामले में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। जिससे स्पष्ट हुआ कि छांगुर एक गिरोह के तहत कार्य कर रहा था। छांगुर की टीम के सर्वे में यह बात सामने आई थी कि वर्ष 2011 की जनगणना में देश के 640 जिलों में से 579 जिले ऐसे हैं जहां हिंदुओं की जनसंख्या अधिक है।
Changur baba Two new reveal Changur Baba wanted to make his son richest man in world
छांगुर ने अपने बेटे महबूब को इस अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी। महबूब के साथ ही धर्म परिवर्तन करने वाले नवीन को लगाया था,छांगुर को हिंदू युवतियों के बारे में रिपोर्ट देने के लिए एक टीम काम कर रही थी। जिसमें सगीर, हाजिर शंकरा और एमेन रिजवी जैसे सक्रिय लोग थे। ये लोग आम आदमी की तरह घूमकर जानकारी जुटाकर छांगुर को देते थे। इसके बाद संबंधित जिले में सक्रिय अनुयायियों को छांगुर लगाता था।
Changur baba Two new reveal Changur Baba wanted to make his son richest man in world
अवैध धर्मांतरण के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई में तेजी आई मुख्यमंत्री कार्यालय मामले की सीधे निगरानी कर रहा है। एटीएस की श्रावस्ती यूनिट के अधिकारी मामले की नियमित पड़ताल करने में जुटे हैं। शनिवार को उतरौला में जमीन खरीद व मकान निर्माण से जुड़े लोगों का ब्योरा जुटाने के बाद एटीएस की टीम देर रात तक उतरौला में जमी रही। एटीएस ने छांगुर के खास सिपहसालारों के बारे में भी पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बे के साथ ही मधपुर व रेहरा माफी गांव के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पता चला कि आजमगढ़ में छांगुर के इशारे पर धर्मांतरण कराने वाले दो सिपहसालार क्षेत्र में ही मौजूद हैं। छांगुर के लिए अभी भी दोनों लोग सक्रिय हैं और मामले में हो रही कार्रवाई की जानकारी कर रहे हैं। साथ ही मधपुर का ही एक शागिर्द भी गुपचुप तरीके से पुलिस व एटीएस की कार्रवाई पर नजर रख रहा है। वह हर स्थिति की जानकारी छांगुर की टीम को मुहैया करा रहा है। इसकी भनक लगने के बाद एटीएस और सक्रिय हो गई अब छांगुर की टीम पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो एटीएस ने ऐसे लोगों की पहचान कर ब्योरा जुटाया है। आरोपी भी इससे खबरदार हो गए हैं कि एटीएस के हाथ कभी भी उनकी गर्दन तक पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *