खौफनाक और अंसेवदनशील घटना सामने आई यहां मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला, उसी घर में रही दोनों ने शव के सामने ही पार्टी भी की, उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की कहानी बयां कर दी आरोपी ने बताया कि उन्होंने रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी।
लखनऊ ; कैसरबाग के खंदारी बाजार में रहने वाली रोशनी खान ने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर सोमवार की रात छह साल की बेटी सोना की गला दबाकर हत्या कर दी पुलिस के अनुसार रोशनी ने पति शाहरूख को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया वह बेटी की हत्या में पति को जेल भिजवाना चाहती थी। पुलिस ने रोशनी और उदित को हिरासत में ले लिया दोनों से पूछताछ की जा रही है।डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार देर रात करीब तीन बजे डायल 112 पर हत्या की सूचना मिली रोशनी ने फोन कर बताया कि उनके पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर छानबीन की जिस कमरे में सोना का शव मिला, वहां साक्ष्य संकलन कर सील कर दिया गया रोशनी की तहरीर पर शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी की उसके पति से पिछले दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही थी। सोमवार रात में शाहरूख बेटी से मिलने आया इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया रोशनी से झगड़े के बाद शाहरूख वहां से चला गया पुलिस ने शाहरूख से पूछताछ की और उसकी लोकेशन निकलवाई शाहरूख ने पुलिस को रात का घटनाक्रम बताया शक होने पर पुलिस ने रोशनी और उदित से बारी-बारी से पूछताछ की,

रोशनी बेटी की हत्या के बाद प्रेमी के साथ उसी घर में रही दोनों ने शव के सामने ही पार्टी भी की इसके बाद शाहरूख को फंसाने की साजिश रचते रहे शाहरूख जब सोमवार रात बेटी से मिलने पहुंचा तो रोशनी से झगड़े के कारण वापस चला गया इसके बाद रोशनी ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में तेज दुर्गंध आ रही थी। शव में कीड़े पड़ चुके थे। रोशनी ने जब रात में शाहरूख पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस को शक हुआ शव की हालत देखकर यह कहीं से नहीं लग रहा था कि हत्या चंद घंटे पहले की गई हो यही वजह है कि पुलिस ने रोशनी को केस दर्ज कराने के लिए थाने चलने के लिए कहा प्रेमी उदित को भी थाने ले जाया गया शुरू में रोशनी पुलिस को गुमराह करती रही उधर, उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की कहानी बयां कर दी आरोपी ने बताया कि उन्होंने रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है कि हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया शव के सड़ जाने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया सोना के गले, नाक, मुंह और सीने पर चोट के निशान मिले हैं।


