आजाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा 164-मोहान कार्यकर्ता लगातार गांव गली-मोहल्ले जा कर ग्रामीणों की समस्याओं को उनके साथ साझा कर ,उन्हें अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार दिलाने में प्रयासरत उन्नाव जिला महासचिव – यतीन्द्र चौधरी।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
औरास (उन्नाव) – बीते शनिवार विधानसभा 164-मोहान क्षेत्र की ग्राम पंचायत मवई धोमियाना में सामाजिक परिवर्तन/जागरुकता सदस्यता अभियान की बैठक की गई जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं गांव की समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं बीच रखी।


मवई धमियाना गांव के लोगों ने आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं को फ़ूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिला महासचिव ने बैठक में आएं हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए महापुरुषो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर क्षेत्रीय लोगों की समस्यायों को सुना और आश्वासन दिया कि आप सभी नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करें, जो बहन बेटियों के मान सम्मान स्वाभिमान की लड़ाई लड रहे हैं। हम लोग मौजूदा सरकार से बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार दिलाने का वादा करते हैं। शिक्षा पर जोर दिया महिलाओं को समाज के जागरूक होने की सलाह दी। ग्राम प्रधान विरेन्द्र ने अपनी गांव की जनता की ओर से आजाद समाज पार्टी को समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर उन्नाव जिला महासचिव/पूर्व जिलाध्यक्ष यतीन्द्र चौधरी, मोहान विधानसभा महासचिव मोनू रावत, मोहान विधानसभा मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार, फिरोज अली, ग्राम प्रधान विरेन्द्र कुमार गौतम, प्रबन्धक सुरेंद्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, अंकित कुमार, होरी लाल, मैकूलाल, रामू, जचेन्द, अशोक कुमार, जशवंत, कृपा शंकर, रज्जन, मुनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार, अंकित कुमार, विजय कुमार गौतम, गया प्रसाद, ज्ञानेंद्र कुमार नन्हक्के, सर्वेश कुमार, दो सैकड़ा ग्रामीणों सहित महिलाए व पुरुष रहे उपस्थित।

