तहसील समाधान दिवस में कुल 175 मामले आए, मौके पर पांच का हुआ निस्तारण।

हसनगंज उपजिलाधिकारी प्रग्या पाण्डेय व हसनगंज क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, जिसमें विकास सम्बन्धी 23, पुलिस सम्बंधित 21, अन्य 34 , सबसे अधिक 97 मामले राजस्व विभाग के आए सामने जिनमें से मात्र पांच का ही हो सका निस्तारण।

आवाज़ –ए– लखनऊ  ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार 

हसनगंज (उन्नाव) – जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को दबंगों/भू-माफियाओं से मुक्त प्रदेश बनाना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर मौजूदा सरकार में दबंगों भू-माफियाओं का बोलबाला नजर आ रहा है राजस्व विभाग सम्बंधित सबसे अधिक मामले थाना व तहसील समाधान दिवस में दिखाई पड़ते हैं जनसुनवाई तो होती है पर दो-दो ,तीन-तीन बार आने के बाद भी पीड़ितों को नहीं मिल सका न्याय।

वहीं ऊचगांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रघुनाथ ने तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को सिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई कहां साहब मेरी पट्टे की जमीन दबंगों के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है जिसे कब्जा मुक्त कराने की कृपा करें जिसकी गाटा संख्या 339 रकबा 0.1770 हे० है जिसपर प्रार्थी पहले काबिज था लेकिन गांव से दूरी होने के कारण लगातार देख-रेख नहीं कर सका जिसका फायदा उठाकर पड़ोसी दबंग काश्तकार ग्राम बभनाखेड निवासी ब्रहमा, महेश कुमार पुत्र गण भगोले व राजेंद्र प्रसाद आदि लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। वहीं मियागंज निवासी परवीन पत्नी मकसूद ने तीसरी बार तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई पीड़िता ने बताया साहब मैं इसके पूर्व में भी अवगत करा चुकी हूं ग्राम मियांगंज परगना आसीवन रसूलाबाद की गाटा संख्या 175 रकबा 0.950 हे० पर नन्हका पुत्र अज्ञात निवासी ने मेरी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है जिसे कब्जा मुक्त कराने के लिए उपजिलाधिकारी महोदया से लगाई न्याय की गुहार। अब देखना यह है बार-बार तहसील समाधान में आ रहे फरियादियों की फरियाद रंग लाती है ,या मामला यूं कागजों में दबकर रह जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *