164-मोहान विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) / भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ, बिजली एवं गांव / नगरो के अंदर शाराब के ठेके को हटाए जाने के सम्बन्ध में हसनगंज तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया के जरिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, विद्युत मंत्री, आबकारी मंत्री, उन्नाव जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज (उन्नाव) – विधानसभा मोहान के अन्तर्गत मोहान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद मोहान रोड पर क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भारी संख्या में उतरे सड़कों पर, सरकार की चरमराई ब्यवस्थाओ को लेकर की नारेबाजी, घण्टों जमकर काटा हंगामा।

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ये कहते हैं की प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त है, वहीं दूसरी तरफ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन करके सरकार को जमीनी हकीकत दिखाने का प्रयास करते हैं। आपको बताते चलें 164-मोहान विधानसभा के अन्तर्गत औरास व हसनगंज एवं नवाबगंज तीनों समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनता को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है और दवाईयां भी बाहर से लिखी जाती है एक्स-रे/अल्ट्रासाउंड की उचित व्यवस्था नहीं है।सामान्य डिलिवरी तो हो जाती है , अगर आपरेशन की आवश्यकता पड़ जाए तो कोई ब्यवस्था नहीं , लेकिन सरकार कहती हैं सब चंगा है।
आबकारी विभाग मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन –
आम जनमानस को गांव/नगरों एवं सार्वजनिक स्थानों एवं मंदिरों के निकट खोले गए देसी शराब के ठेको को लेकर मोहान विधानसभा की क्षेत्रीय जनता के अन्दर भारी आक्रोश ब्याप्त, बस्ती के बीच शराब ठेका होने के कारण बस्ती के बीच लोग शराब पीकर छींटाकशी , अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं जिससे छोटे-छोटे बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है जो भारत का भविष्य है। क्षेत्रीय लोगों ने नगर पंचायत न्योतनी में आबादी के बीचों-बीच खुले देसी शराब के ठेके को तत्काल हटाए जाने की मांग रखी।

विद्युत समस्या –
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहरों व गांवों में 24 से 18 घण्टे बिजली उपलब्ध कराने की बात करते हैं वहीं बिजली विभाग के मंत्री किसी भी दशा में उपभोक्ता का कनेक्शन न काटने का आदेश देते हैं, लेकिन जमीनी हालात बत से बत्तर ही नजर आते हैं। गांवों में आठ घण्टे भी बिजली सही से नहीं आती बिल के पर्चे बैठकर ही छाप दिए जाते हैं मीटरों को कोई देखने भी नहीं आता। कम बकाया धनराशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाते हैं वहीं पहुंच वाले अधिक धनराशि वाले बकायदारों को माफ कर दिया जाता है। ऐसी नीति से तो ऊर्जा मंत्री भी चिंतित हैं । बिजली, शराब, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन मौके पर लखनऊ मण्डल प्रभारी अरविंद राजवंशी, उन्नाव जिला अध्यक्ष राज चौधरी, जिला प्रभारी मोनू रावत, मोहान विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन रावत ,जिलामहामंत्री एडवोकेट यतीन्द्र चौधरी, विधानसभा मोहान मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार रावत ,युवा मोर्चा मोहान विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार, मुलिश्ममोर्चा विधानसभा अध्यक्ष फिरोजअली, ज्ञानेंद्र गौतम, लवकुश, रामकुमार, जितेन्द्र गौतम, संजय रावत, उमरअली, मुस्तकीन, नौसादर, सरीफ, बब्लू गौतम, जितेन्द्र रावत, आकाश रावत औरास ब्लॉक अध्यक्ष, रजनीश कुमार रावत व धर्मेन्द्र कुमार महिलाओं समेत तीन सैकड़ा आजाद समाज के कार्यकर्ता रहे मौजूद।

