सभा कुमारी विद्यालय की छात्राओं ने सीओ और कोतवाली प्रभारी को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन, अधिकारियों ने छात्राओं को डायल 112 और किसी प्रकार के प्रतिलोभन में न पड़ने की उदाहरण सहित जानकारी दी।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज (उन्नाव) – कोतवाली क्षेत्र हसनगंज में स्थित सभाकुमारी इंटरकॉलेज में क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया एवं कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने छात्राओं से राखी बंधवाई।

इस दौरान उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि किसी छात्रा को कोई समस्या होती है तो वह 112 पर फोन करें, कोतवाली में सूचना दें या सीधे सीओ कार्यालय पहुँचकर अपनी बात कह सकती हैं।” जिससे समय रहते हुए समस्या का समाधान किया जा सकता है। और कहा कि लालच करना बुरी बात है जिसके कई उदाहरण भी छात्र-छात्राओं को बताएं l
इस मौके पर सुरक्षा और सामाजिक भाईचारे का संदेश देते हुए अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षित और निडर रहने का आह्वान किया।

