मल्लाह समाज के लोगों ने माता फूलन देवी के शाहस/बलिदान और उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि देकर नम आंखों से उन्हें नमन किया ,ऐसी महान क्रांतिकारी वीरांगनाओं के विचारों पर चलने का लिया संकल्प , आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ग्रहण की सदस्यता।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
भगवंतनगर (उन्नाव) 166-भगवंतनगर विधानसभा के अन्तर्गत आजाद समाज पार्टी कांशीराम की कार्यकर्ताओं ने माता फूलन देवी के जन्म जयंती के अवसर पर मल्लाह समाज के बीच में एक विशाल मीटिंग का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के लखनऊ मण्डल प्रभारी एडवोकेट अरविंद राजवंशी का हुआ आगमन। क्षेत्रीय लोगों ने फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत, कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा समाज में जन्मी वीरांगना माता फूलन देवी के त्याग बलिदान/साहस के बारे में बताया कि हमारे समाज में जन्मी वीरांगना के साथ सामंतवादी विचार धारा के लोगों ने किस प्रकार अन्याय व अत्याचार किए। उन्होंने ने उनके अत्याचारो का मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए तथा आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी की उपलब्धियों के बारे में भी बताया । तथा मिशन 2026 जिला पंचायत की तैयारी संबंधित सेक्टर व बूथ कमेटियों का भी गठन किया गया। कई दर्जन मल्लाह समाज के लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मीटिंग का आयोजन जिला प्रभारी सुस्वेंद्र गौतम 166 भगवंत नगर विधानसभा इंचार्ज के माध्यम से किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष इंचार्ज ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण सुरेंद्र गौतम फौजी साहब व नगर अध्यक्ष विशाल गौतम तथा उनकी नगर कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद।

