तांत्रिक के पास पहुंची महिला ; आठ साल से नहीं हो रहा था बच्चा

शादी के आठ साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ, तो विवाहिता अपनी नंद के साथ एक तांत्रिक के पास पहुंची यहां तांत्रिक ने उसे शर्तिया बच्चे होने का झांसा दिया इस दौरान उसे अपने कमरे में ले गया यहां आरोपी ने उसे दरिंदगी की।

मथुरा ; नौहझील में बच्चे न होने पर इलाज के बहाने एक तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया धमकी दी कि किसी को बताया तो उसकी, ननद और पति की हत्या करा देगा शुक्रवार को पीड़िता परिजन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की महिला ने बताया कि वह आगरा के एक गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 8 साल पहले हुआ था निकाह के काफी समय बाद भी जब उसके बच्चे नहीं हुए तो सुसराल वाले प्रताड़ित करने लगे ननद ने इससे छुटकारा दिलाने के लिए नौहझील क्षेत्र के एक तांत्रिक के बारे में बताया कहा कि वह तंत्र विद्या से उसके बच्चा कर सकता है। महिला अपनी ननद के साथ तांत्रिक के पास पहुंची यहां तांत्रिक ने कहा कि वह इलाज कर देगा,

 

इसके लिए एक महीने तक हर जुम्मे की रात को आना होगा आरोप है कि 21 अगस्त को तीसरी बार महिला अपनी ननद के साथ दोपहर डेढ़ बजे तांत्रिक के यहां पहुंची लगभग 3 बजे ननद को घर के बाहर बैठा तांत्रिक उसे घर में अकेले कमरे में ले गया और किवाड़ बंद कर दी कमरे में अगरबत्ती जलवाकर धुआं किया, जिससे उसकी आवाज बंद हो गई लगभग एक घंटे तक तांत्रिक ने दुष्कर्म किया शोर मचाने की कोशिश की तो आवाज नहीं निकली महिला ने घर आकर सारी बात पति को बताई वहीं सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं उनके पास शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *