भारी बारिश के चलते आगरा में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 सितंबर तक कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

आगरा ; बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद जिलाधिकारी ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के सभी विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि इन आदेशों का कड़ाई के साथ अनुपालन किया जाए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगरा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के लिए 6 सितंबर 2025 (शुक्रवार) तक छुट्टी घोषित कर दी गई यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली आपूर्ति में भी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रखा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष टीमें गठित की गई नगर निगम द्वारा जलभराव वाले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
