बंदरों ने पानी भरे ड्रम में डुबोकर मार डाला बच्चे को

खौफनाक वारदात हुई बंदरों ने घर के अंदर सो रहे एक मासूम को पानी भरे ड्रम में डुबोकर मार डाला घटना से हर कोई स्तब्ध है।

सीतापुर ; थाना मछरेहटा के सूरजपुर निवासी अनुज कुमार का दो माह का बालक बृहस्पतिवार शाम 7:00 बजे घर के अंदर बेड पर लेटा था। उसको अचानक बंदर उठा ले गए

बंदरों ने मासूम को ले जाकर छत पर रखे पानी से भरे ड्रम में डाल दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई घरवालों ने बच्चे के न दिखने पर इधर-उधर ढूंढना शुरू किया तो छत पर रखे ड्रम में बच्चा मृत मिला परिजनों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *