आज अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार का 23वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे आरव के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और साथ ही एक प्यार भरा नोट भी लिखा।

लखनऊ ; आरव कुमार आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। आरव के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और बेटे की एक खास तस्वीर शेयर की इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस प्यारी पोस्ट के साथ अक्षय ने बेटे को जन्मदिन पर एक प्यारा नोट लिखकर शुभकामनाएं दी अक्षय के बेटे आरव को कई सेलेब्स ने जन्मदिन की बधाई दी है।अक्षय कुमार ने बेटे आरव के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, ’23वां जन्मदिन मुबारक हो, आरव जब मैं तेईस साल का था, तब मैं स्क्रीन पर लोगों को हराना सीख रहा था… अब तुम्हें हर रोज तकनीक से लेकर फैशन और खाने की मेज पर बहस में मुझे हर जगह हराते देखना एक अजीब सा एहसास है। देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया है यार तू… तुम मुझे अपनी ही कहानी में एक गर्वित साथी जैसा महसूस कराते हो प्यार करता हूं बेटा मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन 23 साल के लिए चीयर्स, क्योंकि ये तुम्हारे साथ रहे हैं।
‘एक्टर स्टेबिन बेन ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो आरव’, साजिद नाडियावाला की पत्नी वर्दा खान एस नाडियाडवाला ने लिखा, ‘मेरे आरव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, समय कितना तेजी से बीतता है’, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और मोना सिंह ने लाल दिल वाला इमोजी शेयर किया है।’ निमरत कौर ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’, विंदू दारा सिंह ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्रिय, ढेर सारा प्यार और प्रकाश, धन्य रहो और हम सभी को हमेशा गौरवान्वित करो’, एक फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो खिलाड़ी 2’, एक और फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो जूनियर खिलाड़ी’, एक और फैन ने लिखा, ‘जैसा बाप वैसा बेटा।’
