नाराज लोगों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी सूचना पर प्रशासकि अधिकारी के साथ पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची है।
गोरखपुर ; पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण महुआ चापी में बीती रात गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक घायल हो गया मंगलवार की सुबह नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी पुलिस पर पथराव करने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है।बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने मैजिक गाड़ी में आग लगा दी पूरा मामला गो तस्करों से जुड़ा बताया जा रहा है। नाराज लोगों ने हत्या के विरोध में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सड़क जाम कर दी सूचना पर प्रशासकि अधिकारी के साथ पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची है।लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन नाराज लोग उग्र होकर सड़क पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं और लगातार पत्थरबाजी भी कर रहे हैं।

