धर्मांतरण के मुख्य आरोपी को पुलिस अंबाला लेकर गई थी वहां होने वाली प्रार्थना सभा के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है।मध्य प्रदेश और राजस्थान से काफी लोग आकर रुके हुए थे। वह प्रार्थना सभा में जाने का इंतजार कर रहे थे। कुछ लोगों ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंने हिंदू से ईसाई धर्म अपना लिया किसी को रोजगार की समस्या थी तो कोई बीमारी से परेशान था
आगरा ; शाहगंज के केदार नगर में पकड़े गए धर्मांतरण के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर पंजाब और महाराष्ट्र लेकर गई पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। सामने आया है कि लोगों को इलाज और गरीबी दूर करने का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया जाता था। इसके बाद मांस खाने और खून पीने पर माना जाता था कि वह हिंदू से ईसाई बन गए हैं। बाद में बड़ी प्रार्थना सभा के लिए अंबाला लेकर जाया जाता था। पुलिस आरोपी राजकुमार लालवानी को उसी आश्रम में लेकर पहुंची, जहां लोगों को बुलाया जाता था। वहां पर संचालिका कंचन मित्तल नहीं मिली पुलिस के आने से पहले ही कर्मचारी भी भाग गए। शाहगंज पुलिस जब आश्रम में पहुंची तो कई लोग खड़े हुए थे। सेवादार भी माैजूद थे लेकिन मैनेजर और संचालिका नहीं मिली क्षेत्र के होटल में भी मध्य प्रदेश और राजस्थान से काफी लोग आकर रुके हुए थे। वह प्रार्थना सभा में जाने का इंतजार कर रहे थे। कुछ लोगों ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंने हिंदू से ईसाई धर्म अपना लिया किसी को रोजगार की समस्या थी तो कोई बीमारी से परेशान था। समस्या दूर करने के नाम पर धर्म परिवर्तन करा लिया गया महीने में एक बार बड़ी प्रार्थना सभा के लिए अंबाला के आश्रम में बुलाया जाता है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आश्रम में हर रविवार को बड़ी प्रार्थना सभा होती है। इसमें अलग-अलग राज्य में धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों को बुलाया जाता है। इसमें कंचन मित्तल सभा को संबोधित करती है। लोगों को तरह तरह के आश्वासन दिए जाते पुलिस के पहुंचने से पहले संचालिका भाग गई मैनेजर भी नहीं मिले आश्रम कई एकड़ में फैला हुआ है।
इसमें लोगों को रोका भी जाता था। आर्थिक मदद भी की जाती थी। केस में संचालिका कंचन मित्तल का नाम बढ़ाया जाएगा गैर जमानती वारंट जारी कराए जाएंगे राजकुमार लालवानी ने महाराष्ट्र में अपना धर्म परिवर्तन कराया था। इसके बाद वो खुद लोगों को बुलाने लगा। अपने घर में ही इलाज के बहाने धर्मांतरण करा देता था। पुलिस रिमांड पर उसे महाराष्ट्र लेकर गई थी। मगर वहां भी ज्यादा कुछ नहीं मिल सका। जिस स्थान पर धर्म परिवर्तन कराया गया, वहां पर कोई नहीं मिला है। 19 सितंबर को आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया जाएगा शाहगंज के केदार नगर में एक घर में धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ा गया राजकुमार लालवानी लोगों को लालच देकर अपने घर में बुलाता था। पुलिस से क्षेत्र के घनश्याम हेमलानी और सुनील कर्मचंदानी ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से शिकायत की थी। इसके बाद मामला पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के पास पहुंचा था। तब पुलिस ने पड़ताल कर पूरे मामले का खुलासा किया था। राजकुमार लालवानी सहित आठ लोग पकड़े गए थे।


