तीन लोग के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, तीनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक युवक घर के पास में रहने वाली एक लड़की से काफी दिनों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग हाता नूरबेग के लकड़मंडी इलाके में घटना सोमवार की देर रात लड़की के घरवालों ने किसी बहाने अली अब्बास को अपने घर बुलाया और वहीं पर पड़ोस में रहने वाले हिमालय प्रजापति, सोनू और सौरभ प्रजापति सहित अली अब्बास को भीड़, कहर बनकर टूट पड़ी और लाठी-डंडों से मार-मार कर लहूलुहान कर दिया
आवाज – ए – लखनऊ
लखनऊ। सआदतगंज क्षेत्र के हाता नूरबेग मोहल्ले में सोमवार रात करीब 11 बजे लड़की के घर गया था मनचला युवक जिसके बाद कुछ कहासुनी हुई बाद में लड़का देर रात करीब 1 बजे फिर वहीं पहुंच गया कुछ लोगों ने चोर समझ कर पीटना शुरू कर दिया जिसके बाद बताया गया कि ये वही अली अब्बास है लोगो ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वारकर अधमरा कर दिया जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना मिली मौके से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने मृतक के पिता आरिफ जमीर की तहरीर पर नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की लकड़मंडी निवासी सौरभ प्रजापति व हिमाचल प्रजापति और सोनू को गिरफ्तार कर लिया पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक अली अब्बास का नामजद अभियुक्तों की बहन से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर अभियुक्त नाराज चल रहे थे। इसी विवाद में इन लोगों ने एक साथ मिलकर यह वारदात की है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किसी बात को लेकर किसी तरह का कोई तनाव न हो इसके मद्देनजर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,
सआदतगंज क्षेत्र के हाता नूरबेग निवासी आरिफ जमीर परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि आरिफ जमीर के 26 वर्षीय बेटे अली अब्बास का पास में ही रहने वाली एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होते ही लड़की के घरवालों आग बबूला हो गई थे परिवार की जानकारी में था कि लड़का गैर समुदाय से है और वो जेल भी जा चुका फिर लड़की के परिवार ने कई बार अली अब्बास को समझाया बुझाया, लेकिन इश्क का बुखार इस कदर हावी हुआ कि अली अब्बास लड़की से मिलना-जुलना बंद नहीं किया बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात लड़की के घरवालों ने किसी बहाने अली अब्बास को अपने घर बुलाया और वहीं पर पड़ोस में रहने वाले हिमालय प्रजापति, सोनू और सौरभ प्रजापति सहित अली अब्बास को भीड़, कहर बनकर टूट पड़ी और लाठी-डंडों से मार-मार कर लहूलुहान कर दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अली अब्बास को मृत घोषित कर दिया पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक अली अब्बास के पिता आरिफ जमीर की तहरीर पर पास में रहने वाले हिमालय, सोनू व सौरभ प्रजापति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सौरभ व हिमालय प्रजापति और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है,
,,, फोन कर बुलाने का आरोप,,
घरवालों का आरोप है कि नामजद आरोपियों ने अली अब्बास को फोन कर सोमवार को देर रात बहाने से बुलाया था, जिसके बाद उसकी जान चली गई पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि उसके बहन से अली अब्बास के करीबी संबंध थे। इसी विवाद में इन लोगों ने अली अब्बास से लड़ाई की और उसकी जान चली गई



