एक दिन की एसीपी बनीं छात्रा ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं

मिशन शक्ति के तहत एक दिन की एसीपी बनीं छात्रा ने महिला की फरियाद सुन कार्रवाई कराई फिर उन्होंने जुमे की नमाज सकुशल संपन्न करवाई थाने का भ्रमण किया और क्षेत्र में घूमकर लोगों से बातचीत भी की

लखनऊ ; निगोहां स्टेशन रोड निवासी 11वीं की छात्रा आन्या शुक्ला के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम था। वजह यह कि मिशन शक्ति अभियान के तहत उनको एक दिन के लिए मोहनलालगंज का एसीपी बनाया गया बतौर एसीपी उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, थाने का भ्रमण किया और क्षेत्र में घूमकर लोगों से बातचीत की एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक करने और उनके आत्मविश्वास को जगाने के मकसद से शुक्रवार को आन्या शुक्ला को एसीपी की जिम्मेदारी दी गई सुबह छात्रा एसीपी दफ्तर पहुंची और बतौर एसीपी कामकाज शुरू किया इस दौरान दहियर गांव निवासी रूपरानी शिकायत लेकर पहुंची उन्होंने बताया कि शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने उनके साथ मारपीट की है। उनकी शिकायत सुनते हुए एसीपी बनी छात्रा ने इंस्पेक्टर मोहनलालगंज को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया इसके बाद गोबिंदपुर निवासी सुमन पति की शिकायत लेकर पहुंची।

 सुमन ने बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। बच्चों सहित उन्हें घर से निकालने की धमकी देता है। आन्या की शिकायत पर छात्रा ने बीट प्रभारी सौरभ सिंह को फोन कर एक घंटे में आरोपी के कार्रवाई करने के लिए कहा इसके अलावा मेरठ निवासी रमेश चंद्र वर्मा ने गांव सिसेंडी पुलिस चौकी के मीनापुर में खरीदी गई भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की आन्या ने फौरन चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार को पीड़ित की शिकायत का फौरन समाधान करने के लिए कहा फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद छात्रा ने मोहनलालगंज थाने का निरीक्षण किया वहां उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, महिला हेल्प डेस्क और रजिस्टरों को देखा पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुलिसिंग की बारीकियों से अवगत कराया।

 

इसमें अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, जनसंपर्क और तत्काल समस्या निस्तारण जैसे अहम विषय शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान छात्रा आन्या एसीपी की सरकारी गाड़ी से जुमे की नमाज को देखते हुए इलाके की एक मस्जिद में पहुंचकर नमाज को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में योगदान देने वाले नागरिकों को धन्यवाद दिया इसके बाद छात्रा ने पिंक बूध का भी निरीक्षण किया इस मौके पर एसीपी रजनीश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह, थानाध्यक्ष अनुज तिवारी और बाल अधिकार आयोग के सदस्य डॉ. अमरदीप सिंह भी उपस्थित रहे एसीपी ने बताया कि छात्रा आन्या शुक्ला ने इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह मोहनलालगंज क्षेत्र की टॉपर थीं। उनके परिवार में पिता जय शंकर शुक्ला, मां अनुपमा शुक्ला और छोटी बहन आद्या शुक्ला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *