मौलाना तौकीर के करीबी नफीस के बरातघर पर दूसरे दिन भी चले बुलडोजर

बरेली बवाल के मामले में आरोपी नफीस के बरातघर पर बीडीए की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। बीडीए की टीम ने रविवार सुबह करीब 10 बजे से दो बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई बताया गया कि अवैध बरातघर को पूरी तरह से जमींदोज किया जाएगा।

बरेली ; विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने जखीरा मोहल्ले में मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी नफीस के बरातघर को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रखी बीडीए की टीम पुलिस बल के साथ रविवार सुबह करीब 10 बजे यहां पहुंची और दो बुलडोजरों से बरातघर पर कार्रवाई शुरू कराई पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। भारी पुलिस बल  को लगाया गया आसपास के लोग कार्रवाई पर खामोश हैं। कहीं से किसी भी तरह के विरोध की स्थिति नहीं है। बताया गया है कि शाम पांच बजे तक बरातघर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि रजा पैलेसे नाम के इस बरातघर के लिए कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं था। मकान के मानचित्र में ही बरातघर का संचालन किया जा रहा था। बरातघर मालिक को 2024 में नोटिस दिया गया था। नोटिस देने के बाद भी जब उन्होंने कोई नक्शा स्वीकृत नहीं कराया तो इसके बाद बीडीए ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। अब जब कार्रवाई हुई है तो मौके पर कोई मानचित्र या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया जो इसकी वैधता को साबित करता हो शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद आरोपियों के खिलाफ बीडीए, नगर निगम और पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को मौलाना तौकीर रजा खां की पार्टी के महासचिव व प्रवक्ता नफीस के जखीरा स्थित बरातघर रजा पैलेस पर करीब छह घंटे तक बीडीए के चार बुलडोजर चलते रहे बीडीए के मुताबिक रजा पैलेस का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था।

आवासीय नक्शे पर बना था बरातघर 
आवासीय नक्शे पर बनाए गए अवैध बरातघर (रजा पैलेस) को जमींदोज करने के लिए सात मजदूरों ने घन भी चलाए गए। दोपहर एक बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम सात बजे तक चली बीडीए के अफसरों ने बताया कि वर्ष 2024 में ही नफीस को पहला नोटिस दिया गया था। पांच माह पहले ही बरातघर के ध्वस्तीकरण का आदेश हो गया था, जिसे अब अमल में लाया गया है। 26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नफीस के बरातघर को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया नफीस वही है, जिसने किला के इंस्पेक्टर को हाथ काटने की धमकी दी थी। इस मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

BDA Bulldozers ran on the wedding hall of Nafees for the second day in Bareilly
सील किया गया फरहत का मकान अवैध 

मौलाना तौकीर रजा को पनाह देने वाले फरहत का फाइक एन्क्लेव स्थित मकान को बीडीए ने शनिवार को सील कर दिया बीडीए के अफसरों के मुताबिक, फरहत का मकान अवैध तरीके से बनाया गया है। कार्रवाई के दूसरे दिन मकान के आसपास सन्नाटा पसरा रहा पड़ोस में रहने वाले शहाबुद्दीन ने बताया कि फरहत का परिवार यहां करीब पांच-छह साल से रह रहा है। हालांकि परिवार के बारे में वह ज्यादा नहीं जानते उनका कहना है कि बवाल के दोषियों पर कार्रवाई की जाए निर्दोषों को परेशान न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *