ट्रैक्टर-ट्राली से सुबह-सुबह भाई-बहन की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

लखनऊ ; मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई घटना से घर में चीख पुकार मच गई मौजूद लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे हादसा ठाकुरगंज क्षेत्र के रिंग रोड इलाके में हुआ न्यू हैदरगंज निवासी श्वेता (23) तड़के कैम्पवेल रोड पर टहलने गई थी। कुछ देर बाद भाई अतुल (21) उन्हें लेने पहुंचा दोनों बाइक से लेकर घर लौट रहे थे।

रास्ते में संजय होटल के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी हादसे में दोनों घायल हो गए उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया बताया गया कि मूल रूप से मलिहाबाद इलाके के रहने वाले प्रापर्टी डीलर सतीश अपनी ससुराल न्यू हैदरगंज में ससुर ईश्वरदीन, पत्नी सुमन और बेटे अतुल व बेटी श्वेता के साथ रहते थे। श्वेता बी फार्मा की छात्रा थी। अतुल हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। बेटा-बेटी की मौत से परिवार के लोग टूट गए बच्चों का नाम लेकर चीखते रहे इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *