भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने ज्योति को घेरा

पवन सिंह ने बताया कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए, जो पवन सिंह के बस की बात नहीं है। वह कहते हैं, ‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं ये उम्मीद नहीं थी।’ ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी डाला है।

लखनऊ। भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को पवन ने मीडिया के समक्ष विवादों पर सफाई दी उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। ज्योति विधायक बनना चाहती हैं। ये सब उन्हें परेशान करने के लिए किया जा रहा है। उनका मामला तीन-चार साल से कोर्ट में चल रहा है। जो बातें चल रही हैं, उन्हें बदनाम करने की साजिश है। ज्योति अचानक उनसे अपनापन क्यों दिखाने लगीं? ये कौन सा अपनापन है। इसे हम राजनीति ही बोल सकते हैं।

 

पवन सिंह ने बताया कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए, जो पवन सिंह के बस की बात नहीं है। वह कहते हैं, ‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं ये उम्मीद नहीं थी।’ ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी डाला है। मैं चाहता हूं कि वह भी मेरी तरह कोर्ट का सम्मान करें पवन की मीडिया के समक्ष सफाई के बाद ज्योति सिंह ने इंस्टा पर पोस्ट की उन्होंने लिखा, क्या सच है क्या झूठ, देवतुल्य जनता को भी जानने का हक है। यदि पवन सिंह मुझे जीवन भर पत्नी के रूप में मानते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी हम सत्ता के लिए अपनों को इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *