किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वारदात से पहले पीड़िता ने हाथ जोड़े मिन्नत की पर दरिंदे नहीं पसीजे एक-एक कर नाबालिग को हवस का शिकार बनाया
लखनऊ ; 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया पैर में गोली लगने से वह घायल अब तक दो आरोपी पकड़े गए अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई घटना बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी इलाके की है। यहां किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया पांच युवकों ने किशोरी के साथ बाग में मौजूद दोस्त को पीटकर भगा दिया इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया किशोरी के पिता ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम विशाल, छोटू, बाबू और ललित ले रहे थे। जबकि, एक का नाम वह नहीं बता सकी किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की, इसके बाद देर रात एक आरोपी ललित कश्यप को हरौनी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया उसके पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ मौके से नामजद आरोपी छोटू भाग निकला घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


