युवक को आपत्तिजनक में देख उसी हालत में कातिलों ने हाथ-पैर बांधकर मौत की नींद सुला दिया और शव को बोरे में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक कर फरार हो गए
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि पारा थाना क्षेत्र के विक्रम नगर पुल के नीचे बुधवार को बोरे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद किसी कातिल ने शव को एक बोरे में भरकर यहां फेंककर भाग निकला युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगो को बुलाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह विक्रम नगर पुल के नीचे कूड़े के ढेर पर एक लाल बोरे में शव पड़े होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर बोरे को खुलवाया तो देखा कि करीब 35 वर्षीय युवक का शव और शरीर पर वस्त्र भी नहीं था। इससे आंशका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और जगह हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव यहां फेंककर भाग निकले यह भी कयास लगाए जा रहे हैं और किसी ने युवक को आपत्तिजनक में देख उसी हालत में कातिलों ने हाथ-पैर बांधकर मौत की नींद सुला दिया और शव को बोरे में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक कर फरार हो गए जांच पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। किस युवक की लाश है पुलिस ने शिनाख्त के लिए राजधानी लखनऊ के सभी थानों में सूचना देने के अलावा आसपास के जिलों के थानों पर भी खबर दे दी।
,,, आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस,,,,
मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध दिख रहे हैं, लिहाजा उसी को आधार मानकर पुलिस शव की पहचान और कातिलों की तलाश शुरू कर दी है।

