56 घाटों पर बिछेंगे 29 लाख दीये राम की पैड़ी पर दीपक बिछाने का काम शुरू

अयोध्या दीपोत्सव 2025 के लिए राम की पैड़ी पर दीपक बिछाने का काम शुरू हो गया 56 घाटों पर 29 लाख दीये बिछाए जाएंगे इस मौके पर जगमग करती अयोध्या की भव्यता की साक्षी देश और दुनिया बनेगी।

अयोध्या ; विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव के लिए अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपों को बिछाने का काम बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हो गया राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 18 अक्तूबर की शाम तक करीब 29 लाख दीपक बिछाए जाएंगे इनमें से 26 लाख 11 हजार 101 दीपों के एक साथ जलते ही रामनगरी अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया विश्व कीर्तिमान रचेगी दीपक बिछाने के काम में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के साथ इंटर कॉलेज और स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 हजार से अधिक स्वयंसेवक लगाए गए हैं।

इन स्वयंसेवकों की पहली टीम ने दीपों को बिछाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम अनवरत जारी रहेगा सभी 56 घाटों पर दीप बिछाए जाएंगे रात में इन दीपों की सुरक्षा के लिए अवध विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे 18 अक्तूबर तक दीपों को बिछाने का काम पूरा करने के बाद 19 अक्तूबर को इन दीपों में तेल और बाती डाला जाएगा इसके बाद शाम को एक साथ जब यह 26 लाख से अधिक दीप जलेंगे तो जगमग करती अयोध्या की भव्यता की साक्षी देश और दुनिया बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *