नाव हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवक का शव बरामद हुआ

बहराइच के भरथापुर घाट पर हुए हादसे में एक और युवक का शव बरामद हुआ वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।

बहराइच ; भरथापुर घाट पर बुधवार को हुए नाव हादसे में लापता आठ लोगों में से एक युवक का शव रविवार शाम 3:30 बजे घाघरा बैराज के डाउनस्ट्रीम से आधा किलोमीटर दूर बरामद हुआ रेस्क्यू कार्य में लगे जवानों ने उम्मीद जताई है कि अन्य लापता लोगों का भी शीघ्र पता कर लिया जाएगा भरथापुर घाट पर बुधवार को हुए नाव हादसे में 22 लोग नदी में डूब गए थे। 13 लोक सुरक्षित बचा लिए गए थे जबकि एक महिला का शव उसी दिन मिला था। वहीं, आठ लापता हुए लोगों की तलाश में चार दिन से रेस्क्यू अभियान चल रहा है।राहत व बचाव कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरफ, पुलिस, पीएसी और एसएसबी की टीमें लगी हुई है।

रविवार को सुबह 6:00 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। दोपहर में 2:50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर भरथापुर गांव पर मंडराया इस दौरान एनडीआरएफ की टीम चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज अप स्ट्रीम में रेस्क्यू अभियान चल रहा था तभी एक युवक का शव मिला है। सबको बैराज पर लाया गया है लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। नाविक का शव होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बैराज से करीब पांच किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र जंगल गुलरिया गांव के सामने लखीमपुर के लालपुर गांव के समीप घाघरा नदी से शव बरामद हुआ। घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूरी बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *