घर में घुसकर लाठी-डण्डें से मारा-पीटा, महिला को आई गम्भीर चोटे।

पूर्व में हुई परिवारिक कहासुनी के बाद पुरानी रंजिश को मानते हुए जेठ-जेठानी ने अलग रह रही देवरानी को अकेला जानकर घर में घुसकर गाली गलौज कर लाठी डण्डो से मारा-पीटा पीडिता न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय उन्नाव।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव संवाददाता

सफीपुर (उन्नाव) – कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ जेठानी द्वारा लाठी डण्डो से मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक उन्नाव को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार ।
मिली जानकारी अनुसार दरौली निवासी लक्ष्मी पत्नी राहुल गौतम ने बताया कि बीते शुक्रवार को लगभग ग्यारह बजे मेरे जेठ गोपाली पुत्र मूलचंद व जेठानी माधुरी पत्नी गोपाली मेरे घर के अंदर आए और पुरानी परिवारिक बातों को लेकर कहासुनी करने लगे पीड़िता के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जेठ जेठानी ने लाठी डंडों से मारा-पीटा चीख-पुकार सुनकर पीड़िता की सांस व गांव के लोगों द्वारा छुड़ाया गया। पीड़िता ने सम्पूर्ण मामले की जानकारी डायल 112 को दी मौके पर पहुंची महिला पुलिस को पीड़िता ने शरीर पर लगे चोटों के निशान भी दिखाए जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने सफीपुर थाने पर शिकायती पत्र देने की बात कहकर चली गई । पीड़िता ने कोतवाली सफीपुर में शिकायती पत्र दिया जिसपर क्षेत्रीय पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की जगह उल्टा ही प्रार्थिनी व उसके पति पर मुकदमा लिखने का दबाव बनाने का पीड़िता ने आरोप लगाया जिससे आहत होकर उन्नाव पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। सफीपुर कोतवाली प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार उन्होंने ने कहा मामला परिवारिक है संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *