शाहजहांपुर से शर्मनाक खबर सामने आई प्रधान के पति पर पिटाई के बाद पेशाब पिलाने का आरोप लगा पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की अब एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंप दी
शाहजहांपुर ; परौर क्षेत्र के एक गांव निवासी ओबीसी जाति के युवक ने प्रधान के पति पर रंजिश के चलते मारपीट करने और जूते में पेशाब भरकर पिलाने का आरोप लगाया है। दो दिन मामला दबे रहने के बाद सोमवार को युवक सामने आया पीड़ित की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सीओ जलालाबाद को जांच सौंपी है। पुलिस पेशाब पिलाने की बात से इन्कार कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की सुबह नौ बजे प्रधान के पति ने गोशाला से गाय खोल दीं और उन्हें उनके घर की ओर भगा दिया एक गाय घर में घुस गई। इसे लेकर मेरे पति ने प्रधान के पति से नाराजगी जताई आरोप है कि प्रधान के पति ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की कहा कि हम गायों को छुट्टा ही रखेंगे तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे तब पति ने हेल्पलाइन नंबर 1076 पर गायों को गोशाला से छोड़ने की शिकायत दर्ज कराई पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर मामले को रफा-दफा कर दिया महिला के अनुसार, दूसरे दिन 15 नवंबर की शाम चार बजे उनके पति खेत पर आलू लगा रहे थे।

