राष्ट्रीय जंबूरी में स्काउट गाइड के बीच 90 मिनट रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल राष्ट्रीय जंबूरी के समापन पर लखनऊ आएंगी स्काउट गाइड के बीच वह 90 मिनट रहेंगी उन्हें 15 हजार युवा सलामी देंगे इसमें राज्यपाल और सीएम भी शामिल होंगे।

लखनऊ ; भारत स्काउट एंड गाइड की संरक्षक व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ में होंगी वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति करीब 90 मिनट तक स्काउट्स गाइड्स के बीच रहेंगी इस दौरान अलग-अलग प्रांत, राज्य व विदेश के 15 हजार प्रतिभागी उन्हें सलामी देंगे भारत स्काउट एंड गाइड यूपी के मुख्यायुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर 3:30 मिनट पर राष्ट्रीय जंबूरी में शिरकत करेंगी उनके स्वागत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे राष्ट्रपति प्रोटोकॉल के अनुसार, कार्यक्रम करीब 1:30 घंटे तक चलेगा।

जंबूरी के राष्ट्रीय संगीत पर राष्ट्रपति को सलामी देंगे स्काउट गाइड

मुख्य आयुक्त के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान यूपी सहित देश सभी राज्यों, सेंट्रल रेलवे और विदेशी स्काउट गाइड अपने-अपने परिधान में संस्कृति प्रस्तुति देंगे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की ओर से मार्च पास्ट और कलर पार्टी भी होगी परेड में सभी स्काउट गाइड अपने-अपने ड्रेस और बैंड बाजा के साथ जंबूरी के राष्ट्रीय संगीत पर राष्ट्रपति को सलामी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *