जानकीपुरम के एक घर में एक 75 वर्षीय महिला मृत मिली मामले में जांच की जा रही महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
लखनऊ ; जानकीपुरम के सेक्टर आई में एक बुजुर्ग महिला अपने घर में मृत पाई गई घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आशंका है कि लूट के दौरान उसकी हत्या की गई मामले की जांच की जा रही है।सेक्टर आई के मकान नंबर 129 में 75 वर्षीय नीलिमा श्रीवास्तव रहती थीं। सुबह उनके घर का सामान बिखरा हुआ पाया गया और वो मृत मिलीं वह घर में अकेली रहती थीं। कई वर्ष पहले उनके पति का निधन हो चुका है। मामले में एडीसीपी नार्थ गोपी नाथ सोनी ने बताया कि नीलिमा श्रीवास्तव अपने घर में अकेले रहती थीं। उनके पति का देहांत हो चुका है। वह सुबह मृत हालत में पाई गईं घर का सामान बिखरा हुआ है।

