मेरठ के गन्ना भवन में आयोजित पंचायत में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के पुराने ट्रैक्टर रोके जा रहे और सरकार के कंडम ट्रक चल रहे हैं। ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा मांगों के लिए जल्द ही लखनऊ में धरना दिया जाएगा।
मेरठ ; भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि धरना देना सीख लो आंदोलन से ही नतीजे निकलते हैं। जमीन किसान की है और उस जमीन से निकली फसल का दाम तय करने की किसान के पास ताकत नहीं है। यह बात राकेश टिकैत ने मेरठ के गन्ना भवन में रविवार को आयोजित पंचायत में कही, राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के पुराने ट्रैक्टर तो प्रदूषण के कारण रोके जा रहे हैं लेकिन सरकार के ही ट्रक दिन रात शहर में आ जा रहे हैं। जो भी ट्रक अब मुजफ्फरनगर या अन्य शहर में आएगा, तो उसे वापस नहीं जाने दिया जाएगा मेरठ मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में फैक्टरी में ट्रक आते हैं।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो लखनऊ में आंदोलन होगा इससे पहले मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी, अगर बात नहीं सुनी गई तो लखनऊ में ही आंदोलन होगा इसके साथ ही अरनावली के पहाड़ बचाने के लिए भी आंदोलन किया जाएगा।

