शराब की दुकान बुधवार और गुरुवार का बदला समय

यूपी में 24 और 25 तारीख को यूपी में शराब की दुकानें रात में दस के बजाय 11 बजे बंद होंगी ऐसा ही 30 और 31 दिसंबर की रात में भी होगा।

लखनऊ ; क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस की रात शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। 24 और 25 दिसंबर को शराब की दुकान बंद होने का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। शराब की दुकान बंद होने के समय इन दो दिनों में रात के 11 बजे तक रहेगा। क्रिसमस के साथ  नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 30 और 31 दिसंबर को दुकानें रात 11 बजे तक खुलेगी। यह फैसला संभवतः उन दिनों देर रात शराब की मांग को देखते हुए लिया गया है। प्रदेश में पहले भी कुछ विशेष तिथियों को शराब की दुकान खुलने का समय बढ़ाया गया है। यह फैसला प्रदेश की मॉडल शॉप के लिए लागू होगा। शराब की प्रीमियम दुकानों के खुलने का समय पहले ही रात 11 बजे तक कर दिया गया है।

25 और 31 की रात 12.30 बजे तक चलेगी मेट्रो

यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यूपी मेट्रो प्रशासन ने 25 और 31 दिसंबर के लिए मेट्रो संचालन की टाइमिंग में बदलाव किया है। मेट्रो एमडी सुशील कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस एवं 31 दिसंबर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से रात 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी इन दोनों ही दिन मुंशी पुलिया एवं अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह बदलाव सिर्फ दो दिन के लिए होगा सामान्य दिनों में मेट्रो सुबह छह से रात 10:30 बजे तक संचालित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *