लापता छात्रा की लाश बाराबंकी में नहर में उतराती मिली सूचना पर बिलखते हुए पहुंचे घरवालों ने कहा कि एक युवक बेटी को परेशान करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाराबंकी ; नहर में उतराती मिली लाश की पहचान रविवार को सीतापुर जिले से लापता छात्रा के रूप में हुई पुरुषों जैसे कपड़े पहने होने के चलते उसकी पहचान में थोड़ा समय लगा रविवार को पहचान होने के बाद पहुंचे घरवाले रो-रोकर बेहाल उठे परिजनों ने एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी के आत्महत्या करने की बात कही,सीतापुर के बिसवा थाना क्षेत्र के नेवराजपुर गांव का है। गांव निवासी सरदार जगदीप सिंह की तीन बेटियां थी। बड़ी बेटी महकप्रीत कौर (16) शहर के एक कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई में होशियार और स्वभाव से आत्मनिर्भर महकप्रीत रोजाना बाइक से कॉलेज जाती थी,15 दिसंबर को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन, शाम तक वापस नहीं लौटी परिजनों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद पिता की तहरीर पर बिसवां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई इसके अगले दिन शारदा सहायक नहर की पटरी पर उसकी बाइक मिली इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई इधर, एक जनवरी को बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में जरखा गांव के पास पुल के नीचे नहर में एक शव बरामद हुआ शव कई दिन पुराना था। मृतका ने पैंट, शर्ट, बेल्ट और पगड़ी पहन रखी थी। इससे उसे युवक मान लिया गया इसी आधार पर शव को मेल श्रेणी में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया।

