जमीनी विवाद में चली गोली पिता पुत्र घायल

नैमिषारण्य के एक गांव में जमीन कब्जाने के विवाद में हिंसक झड़प हो गई जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए।दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने फायरिंग कर दी गोली लगने से शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए

सीतापुर ; नैमिषारण्य इलाके की ग्राम पंचायत ठाकुर नगर के अजीजपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जा करने के विरोध में हुए इस संघर्ष में दबंगों ने गोली चला दी, जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए राजेश गुप्ता ने कुछ समय पहले पीड़ित पक्ष के एक भाई से जमीन खरीदी थी लेकिन राजेश बैनामा कराई गई जमीन से अधिक जमीन कब्जा करना चाहते है। रविवार को राजेश अपने करीबियों के साथ विवादित भूमि पर दीवार खड़ी कराने पहुंचे थे। मौके पर इंद्रपाल और उनके पुत्र शैलेन्द्र ने दीवार निर्माण का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने फायरिंग कर दी गोली लगने से शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया वहीं पिता इंद्रपाल के हाथ और मुंह पर छर्रे लगने से वह भी घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कब्जा करने वाला पक्ष प्रभावशाली है और उसमें ग्राम प्रधान का भाई भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख नेहा त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल मौके पर प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *