सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर फॉर्म-7 के जरिए बड़ी धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं। अखिलेश ने सभी फॉर्म की जांच, AI के इस्तेमाल और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लखनऊ ; सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की उन्होंने कहा, मुझे जो सूचना मिल रही है कि भाजपा फॉर्म-7 के जरिए बड़ी धांधली करने जा रही है। हमारे पास इसके पूरे सबूत हैं। हमारा कहना है कि हर फॉर्म पर नंबर होने चाहिए। अब तक के सारे जमा फार्म रिस्स्त हों जो भरे गए हैं कि उनकी पूरी जांच हो इसको पकड़ने के लिए AI का सहारा लिया जाए जो भी दोषी मिले उस पर सख्त कार्रवाई हो चाहिए मुझे ये जानकारी सबसे सीतापुर से मिले भाजपा वालों को पहले से ही जानकारी मिल गई कि किस विधानसभा में इनके वोट कटेंगे तो, इसके लिए इन्होंने नया फंडा अपनाया। इस फॉर्म के जरिए ये उन लोगों का लिस्ट से नाम ही काट देंगे इसके लिए कर्मियों को मिलाया गया इसमें सबसे ज्यादा मुस्लिम और पीडीए के मतदाता शामिल हैं। जिनका नाम काटा गया, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भाजपा पीडीए और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। यह साजिश फॉर्म-7 के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने आयोग से तत्काल संज्ञान लिए जाने की मांग की है। भाजपा नेता अपने पन्ना प्रमुख तक ढूंढ़कर नहीं ला पा रहे हैं, वोटर कहां से लाएंगे उनकी हार की हताशा चुनावों से पहले ही कमीशन के बंटवारे की लड़ाई, आपसी सिर फुटव्वल और बंधकबाजी में दिखने लगी है। भाजपा के संगी-साथी भी अपने भूमिगत ठिकाने तलाशने लगे हैं और भाजपा के झंडे उतरने शुरू हो गए हैं।

