सीएम योगी तपोधाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए यहां उन्होंने तपोधाम आश्रम में गोरख अमृत धारा फव्वारे और सेवाभारती सभागार का लोकार्पण किया इस मौके पर सीएम ने कहा किअयोध्या-काशी पूरी हो चुकी है। मथुरा-नैमिष पर काम जारी है। पाकिस्तान में हिंगलाज देवी की स्थिति पर भी हमें सोचना होगा
सीतापुर ; सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे यूपी के सीतापुर पहुंचे यहां उनका हेलीकॉप्टर जीआईसी स्थित हेलीपैड पर उतरा वहां से उनकी फ्लीट करीब एक किमी दूर स्थित तपोधाम आश्रम पहुंची उनका काफिला रूट की संकरी गलियों के बीच से गुजरा इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में 1700 पुलिसकर्मी तैनात रहे तपोधाम आश्रम में महंत तेजनाथ महाराज समेत अन्य लोगों ने सीएम का स्वागत किया यहां सबसे पहले उन्होंने गोरख अमृत धारा फव्वारे का लोकार्पण किया साथ ही श्री सिद्ध तीर्थ तपोस्थली बाबा गिरधारी नाथ महाराज के संदेश के शिलापट का लोकार्पण किया इसके बाद आश्रम में पूजन-अर्चन किया इस मौके पर सीएम ने सबसे पहले तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना और भंडारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत किया। नाथपंत से जुड़े पूज्य संतजनों को नमन करते हुए योगी तेजनाथ महाराज को धन्यवाद दिया उन्होंने अपनी पूज्य गुरु परंपरा का भी स्मरण किया कहा कि उनके दादा गुरु ने इस आश्रम की स्थापना की थी। आजादी के समय पाकिस्तान छोड़कर इस देश में अपनी साधना को पुख्ता करने के लिए योगीराज गिरधारी महाराज ने जो साधना की थी, उनकी साधना गुफा को एक भव्य रूप देकर हमें उससे जोड़ने का अवसर दिया है। इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। सीएम ने कहा कि इस स्थान पर योगी गिरधारीनाथ महाराज ने वर्षों तक साधना की उनके बाद उनके शिष्य योगी राजचरण नाथ महाराज ने इस आश्रम को आगे बढ़ाया गुरु शिष्य की वो परंपरा आज भी स्वतंत्र भारत में देश के अंदर आकर अपनी परंपरा और विरासत को अक्षुण बनाए रखने के लिए जुटी है। यह अभिनंदनीय प्रयास है। जैसे पूर्वी भारत में कामाख्या शक्तिपीठ का महत्व है। ऐसे ही पश्चिमी भारत में हिंगलाज देवी धाम का महत्व है। दुर्भाग्य से पाकिस्तान में वो स्थान जाने के कारण कई भक्तों को वहां जाने का सौभाग्य नहीं प्राप्त हो पाता है। वह एक शक्तिपीठ है।




