बंद मकान का ताला तोड़कर आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी

दुबग्गा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर आठ लाख के जेवर और नकदी लेकर चले गए,  दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच पत्नी के साथ बेटे को लेने लखीमपुर खीरी ससुराल गए थे। इसी दौरान चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए

आवाज़ -ए -लखनऊ ( सोनू खान )

लखनऊ ; दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित हिना कॉलोनी सिकरौरी निवासी सईद के बंद मकान में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया पीड़ित के अनुसार वह दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच पत्नी के साथ बेटे को लेने लखीमपुर खीरी ससुराल गए थे। इसी दौरान चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और करीब आठ लाख रुपये के जेवरात व 55 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए रविवार सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर दोपहर में घर पहुंचे सईद ने देखा कि कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे। चोर सोने के कड़े, बुन्दे, तीन अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक लैपटॉप, एक स्मार्ट वॉच समेत अन्य कीमती सामान ले गए सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *