नगर निगम सदन में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच हंगामा हुआ,भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने सदन का बहिष्कार किया नगर निगम का नया बजट 46 अरब रुपये का होगा,जिसमें 300 करोड़ रुपये अधिक विकास कार्यों, खुले नालों,पुलिया, सड़क निर्माण, वेंडिंग जोन, यातायात सुधार और गोवंश रखरखाव पर खर्च किया जाएगा।
मो, कलीम , छायाकार, सोनू खान
आवाज़ -ए -लखनऊ
लखनऊ ; नगर निगम का सदन शनिवार को शुरू हो गया जिसकी शुरूआत हंगामे से हुई जब भाजपा पार्षद बोल रहे थे, तभी कांग्रेस ने उनको रोक दिया इस पर बहस होने लगी देखते ही दोनों ओर से हंगामा होने लगा भाजपा पार्षद के बोलने पर कांग्रेस वाले ने कहा कि आप बार-बार न बोलिए इसके बाद दोनों पक्षों में स्थिति यहां तक पहुंची कि अन्य पार्षदों को बीच में आना पड़ा इससे आहत होकर भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने सदन का बहिष्कार किया वो सदन छोड़कर वह चले गए नगर निगम इस वर्ष शहर में विकास कार्यों पर पछले वर्ष की तुलना में 300 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च करेगा रथा बजट तैयार कर लिया गया है।
यह रविवार को नगर निगम कार्यकारिणी में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा बीते वर्ष नगर निगम का बजट 43 अरब रुपये का था जो इस बार 46 अरब रुपये का होगा बजट में खुले नालों को इकने, पुलिया मरम्मत, सड़क निर्माण, वेंडिंग जोन और पातायात सुधार पर विशेष जोर दिया गया प्रस्तावित बजट में एलडीए से हैंडओवर हुई गोमती नगर की कई कॉलोनियों पर 55 करोड़ रुपये की धनराशि के खर्च का भी प्रस्ताव है। बीते वर्ष बजट में इस मद में रकम का कोई प्रावधान नहीं कया गया था। छुट्टा गोवंश के रखरखाव के लिए भी बीते वर्ष की तुलना में अधिक धनराशि का प्रावधान किया गया बीते वर्ष 15 करोड़ का ही प्रावधान 10 हजार से अधिक गोवंशों के लए किया गया था जिसे नए बजट में बढ़ाकर 23 करोड़ किया गया इसी तरह विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन भत्ते में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बढ़ोत्तरी की गई।


