अगवानी के दौरान बारातियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसमें चली गोली, गोली लगने से दो युवकों की हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हसनगंज पुलिस ।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज ( उन्नाव ) – उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश भयमुक्त प्रदेश बनाना चाहते हैं वहीं दूसरी तरफ हकीकत की तश्तरी कुछ और ही है। आपको बताते चलें शनिवार को हसनगंज थाना क्षेत्र के बक्शीखेड़ा गांव से आजम खेड़ा बारात आई थी जहां पर अगवानी के दौरान बारातियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसमें चली गोली से अजगैन थाना क्षेत्र के नवई गांव निवासी आकाश लोध पुत्र रामचन्द्र 20 वर्ष व शिवम लोध पुत्र वीरेंद्र लोध 18 वर्ष घायल हो गए।
सूचना पर सीओ अरविंद चौरसिया कोतवाली इंचार्ज मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी हसनगंज पहुंचाया जहां से गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घायल के भाई आकाश की तहरीर पर धर्मेंद्र पुत्र रामगोपाल,जलस्की उर्फ करण, व कपिल सहित एक अज्ञात युवक के खिलाफ गोलीबारी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
