पीएम मोदी ने सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया हिंदुत्व विचारधारा के एक प्रमुख समर्थक सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को हुआ था और उनका निधन 26 फरवरी, 1966 को हुआ था।

नई दिल्ली ; एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *