चार मार्च तक बंद रहेगा चिड़ियाघर

होली के मौके पर लखनऊ का चिड़ियाघर आज से लेकर चार मार्च तक पूरी तरह से बंद रहेगा उधर खामनेई की मौत की वजह से इमामबाड़ा तीन मार्च तक बंद रहेगा।

आवाज़ -ए -लखनऊ ( सोनू खान )

लखनऊ ; नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) होली पर्व पर तीन दिन बंद रहेगा इस अवधि में दर्शक चिड़ियाघर नहीं घूम सकेंगे चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल के अनुसार, सोमवार को चिड़ियाघर में सार्वजनिक अवकाश रहता है। जबकि, मंगलवार और बुधवार को होली पर्व पर छुट्टी की गई 5 मार्च को प्राणी उद्यान पूर्व की तरह खुलेगा।

तीन मार्च तक बंद रहेगी भूलभुलैया
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय की ओर से तीन दिन तक शोक व प्रदर्शन का एलान किया गया है। एहतियात के तौर पर बड़ा इमामबाड़ा (भूलभुलैया) और छोटा इमामबाड़ा तीन मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा एडीएम (पूर्वी) महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि खामनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने तीन दिन तक शोक और प्रदर्शन का एलान किया उनकी धार्मिक भावनाओं, शांति व पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च के बाद दोनों इमामबाड़े पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *