बैठक के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न जनहित विषयों पर अपने सुझाव रखे और समुदाय के सशक्तिकरण तथा युवाओं के लिए रोजगार व व्यापारिक अवसरों के विस्तार पर विचार-विमर्श किया।
आवाज़ – ए – लखनऊ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से जयसवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर समाज से जुड़े संगठनात्मक, सामाजिक एवं व्यापारिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न जनहित विषयों पर अपने सुझाव रखे और समुदाय के सशक्तिकरण तथा युवाओं के लिए रोजगार व व्यापारिक अवसरों के विस्तार पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सेलू जायसवाल, सदास्य नगर कार्य समिति भाजपा लखनऊ महानगर रवि प्रकाश जायसवाल, ऐशबाग व्यापार मंडल महामन्त्री अतुल पाल ,वैभव जायसवाल , नितिन जायसवाल, अर्पित जायसवाल, अवनीश जायसवाल, और सामाजिक कार्यकर्ता संतोष जायसवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और समुदाय के सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

