38 जिलों में गरज चमक व बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी 27 मार्च को बूंदाबांदी से पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।
लखनऊ ; नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम में बदलाव की आहट राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिमी इलाकों समेत प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बादलों की सक्रियता का असर पूर्वी यूपी में भी देखने को मिलेगा इस दौरान तराई और पूर्वी यूपी के 21 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के चलने की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से शुक्रवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 29 मार्च को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।

