भीषण सड़क हादसा, जिसमें मां-बेटे समेत तीन की मौत

मिर्जापुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई घटना अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में बाइक आने से हुई घटना से नाराज लोगों ने शव रख कर सड़क जाम कर दिया।

मिर्जापुर ; अहरौरा-जमुई मार्ग पर रोशनहर के पास मंगलवार की सुबह बाइक से दवा लेने जा रहे मां, बेटे और भतीजे की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई 100 मीटर तक बाइक ट्रेलर में फंस कर घिसटती रही जिससे सड़क खून से लाल हो गई शवों के चिथड़े उड़ गए, वहीं सड़क पर खौफनाक मंजर देख लोगों का दिल कांप उठा परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी उनका पांच वर्षीय पुत्र अनमोल बिंद तथा भतीजा अनुराग बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रहे थे। रोशनहर के पास पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया,

जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह ग्रामीणों को समझाने मनाने का प्रयास करती रही। ट्रेलर चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, हालांकि चालक भाग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *